RBI : अगर आप अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित जगह पर रखना चाहते हैं और उस पर अच्छा ब्याज भी कमाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि, 2025 में RBI ने रेपो रेट में कटौती की है, जिसके बाद कई बैंकों ने अपने FD ब्याज दरों को कम कर दिया है। लेकिन कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो अभी भी कॉम्पिटिटिव रेट ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-सी बैंक FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रही हैं।
1. HDFC बैंक
HDFC बैंक 15 से 21 महीने की FD पर सामान्य नागरिकों को 7.05% और सीनियर सिटीजन को 7.55% ब्याज दे रही है। अगर आप एक साल की FD करते हैं, तो आपको 6.6% ब्याज मिलेगा, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.10% मिलेगा।
2. ICICI बैंक
ICICI बैंक 18 महीने से 2 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 7.05% और सीनियर सिटीजन को 7.55% ब्याज दे रही है। एक साल की FD पर यह बैंक 6.7% ब्याज देती है, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.2% मिलता है।
3. कोटक महिंद्रा बैंक
इस बैंक में 391 दिन से 23 महीने की FD पर सामान्य नागरिकों को 7.15% और सीनियर सिटीजन को 7.65% ब्याज मिलता है। एक साल की FD पर यह 6.8% ब्याज देती है, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.30% मिलता है।
4. फेडरल बैंक
फेडरल बैंक 444 दिन की FD पर सामान्य नागरिकों को 7.15% और सीनियर सिटीजन को 7.65% ब्याज दे रही है। एक साल की FD पर यह 6.75% ब्याज देती है, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.25% मिलता है।
5. SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया)
SBI 2 से 3 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 7% और सीनियर सिटीजन को 7.5% ब्याज दे रही है। एक साल की FD पर यह 6.7% ब्याज देती है, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.20% मिलता है।
6. PNB (पंजाब नेशनल बैंक)
PNB 390 दिन की FD पर सामान्य नागरिकों को 7.1% और सीनियर सिटीजन को 7.6% ब्याज दे रही है। एक साल की FD पर यह 6.7% ब्याज देती है, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.2% मिलता है।
यह भी पढ़ें : YES BANK Share Price पर आई बड़ी खबर! 11% उछल गया भाव, निवेशक अभी क्या करे…
अगर आप FD करने की सोच रहे हैं, तो इन बैंकों के ब्याज दरों की तुलना जरूर कर लें। क्योंकि थोड़ी सी रिसर्च करने से आपको ज्यादा ब्याज मिल सकता है।